मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन...

छत्तीसगढ़ रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन किया, जिसमें देशभर में लागू हो रहे तीन नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है। यह संग्रह छत्तीसगढ़ पुलिस की विशेष पहल है, जो नवीन कानूनों को समझने और उनका सही क्रियान्वयन करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा, “नवीन कानूनों का उद्देश्य न्याय व्यवस्था को सशक्त और अधिक प्रभावी बनाना है। यह पुस्तक अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन होगी और समाज में न्याय की स्थापना में मददगार साबित होगी।

यह पहल छत्तीसगढ़ पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो न केवल कानून के सही क्रियान्वयन में सहायता करेगी, बल्कि इसे समझने में भी सरलता प्रदान करेगी। इस संग्रह के माध्यम से कानून प्रवर्तन एजेंसियाँ नवीन आपराधिक कानूनों का सही और प्रभावी उपयोग कर सकेंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Responsive Advertisement